Skip to main content
  Vacancy Name :- Ordnance Factory Itarsi Recruitment 2023 Notification Date :- 27/04/2023. Ordnance Factory Itarsi has a release notification noticeable as Ordnance Factory Itarsi of 100posts for Chemical Process Worker (CPW)  Ordnance Factory Itarsi  has recently published recruitment details for recruitment 2023 for 212 posts. Candidates who are eligible and interested to apply for the recruitment can apply through Apply Online. Candidates can download full advertisement details and application form, from Official Website https://www.ddpdoo.gov.in/. We are committed to provide all government Recruitment Details on https://www.boardspaper.in/ to bring you information like total Posts, eligibility criteria, salary and perks etc. All information given below related this recruitment. Total Number of Vacancy :–  100 Posts Name of The Vacancy :– Ordnance Factory Itarsi Recruitment 2023 Application Mode – Apply Online. Age Limitation – Minimum Age Limit :- 18 Years ...

जनसंख्या वृद्धि पर निबंध PDF | Population Essay in Hindi

जनसंख्या वृद्धि पर निबंध PDF | Population Essay in Hindi | जनसंख्या नियंत्रण पर निबंध | Population Control Essay In Hindi | जनसंख्या वृद्धि पर निबंध प्रस्तावना सहित | World Population Day essay in Hindi | जनसंख्या वृद्धि के कारण एवं नियंत्रण | Population Problem Essay In Hindi | जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम | जनसंख्या वृद्धि के कारण निबंध |

जनसंख्या वृद्धि पर निबंध

प्रस्तावना :-
वर्तमान समय में हमारे देश में जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है जनसंख्या के आधार पर भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है यदि वर्तमान जनसंख्या की बात की  जाए तो भारत चीन से भी आगे निकल चुका है इसे नियंत्रित करना अत्यंत आवश्यक है अन्यथा इसके भयंकर नुकसान हमारे सामने उत्पन्न होंगे जैसे कि बेरोजगारी, भुखमरी, प्राकृतिक संसाधन की कमी तथा इसके साथ ही बड़ी जनसंख्या की आवश्यकता की पूर्ति के लिए प्राकृतिक संसाधनों का अत्याधिक दोहन के कारण प्रदूषण जैसी समस्या उत्पन्न होंगी जिससे कि पर्यावरण भी असंतुलित हो जाएगा। 
इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो भविष्य में हमें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। बढ़ती जनसंख्या वृद्धि के कारण ही आज हमारे देश में अनेकों संसाधन की कमी महसूस होती है देश में बेरोजगारी की समस्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है भुखमरी जैसी समस्या और गरीबी जैसी समस्या भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है यह सभी जनसंख्या वृद्धि के ही दुष्परिणाम है। 

जनसंख्या वृद्धि के कारण

जनसंख्या वृद्धि जिस तेजी से बढ़ती जा रही है उसके कई सारे कारण हैंजिस कारण से इसे नियंत्रित नहीं किया जा सका है शिक्षा की कमी शिक्षा की कमी के कारण भी जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है भारत में एक चौथाई जनसंख्या अशिक्षित है जिस वजह से भी जनसंख्या वृद्धि बढ़ रही है
जागरूकता की कमी
जागरूकता की कमी के कारण भी जनसंख्या बढ़ती जा रही है क्योंकि जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम से लोग परिचित नहीं है उन्हें इन के नुकसान के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है इस वजह से भी जनसंख्या वृद्धि तेजी से बढ़ती जा रही है।

गरीबी
गरीबी भी एक जनसंख्या वृद्धि का कारण है जिस प्रकार गरीब अपना पालन पोषण और परिवार का पालन पोषण करने के लिए मेहनत मजदूरी करता है ऐसी स्थिति में वह चाहता है कि उसके हाथ बताने के लिए एक और सहारा मिल जाए इस वजह से भी जनसंख्या वृद्धि तेजी से बढ़ती जा रही है 
लिंग भेदभाव
लिंग भेदभाव के कारण कई स्थानों पर लिंग भेदभाव के कारण भी जनसंख्या वृद्धि का कारण बना हुआ है  लोग लड़की पैदा होने की स्थिति में लड़के की आस करते हैं और यही जनसंख्या वृद्धि का कारण भी बन जाता है लोगों को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए और लिंग भेदभाव को खत्म करना चाहिए। 

जनसंख्या वृद्धि के नुकसान

जिसे तेजी से जनसंख्या वृद्धि हो रही है तो उससे कई साल नुकसान भी हमें उठाने पड़ रहे हैं इसके कारण प्राकृतिक संसाधनों की कमी हो रही है लोग अपनी आवश्यकता और जरूरत को पूरा करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन कर रहे हैं जबकि प्राकृतिक संसाधन हमारे पास सीमित मात्रा में उपलब्ध है यदि इनका अत्यधिक दोहन किया गया तो भविष्य में हमारे पास यह प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध नहीं होंगे जो कि एक बड़ी समस्या है।
तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या ने पर्यावरण को भी प्रभावित किया है जिस प्रकार प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग हो रहा है उससे पर्यावरण को भी बहुत अधिक नुकसान पहुंचता है लोग अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए पेड़ पौधे को काट रहे हैं और कई प्रकार से पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं जैसे कि वाहनों से निकलने वाला धुआं कारखानों से निकलने वाला धुंआ गंदा एवं जहरीला पानी इत्यादि से भी पर्यावरण अत्यधिक प्रदूषित हो रहा है जिसका कारण जनसंख्या वृद्धि ही है।
रोजगार की कमी - जनसंख्या वृद्धि जिस तेजी से बढ़ रही रही है तो बेरोजगारी की समस्या भी बढ़ रही है क्योंकि सरकार या अन्य माध्यम से इतने अधिक जनसंख्या को रोजगार नहीं दिया जा सकता क्योंकि प्रति वर्ष लाखों संख्या में लोग ग्रेजुएशन कंप्लीट करते हैं और इन सभी ग्रैजुएट लोगों को रोजगार दे पाना संभव नहीं है इसलिए हमारे देश में बेरोजगारी की समस्या दिनोंदिन तेजी से बढ़ती जा रही है।
इसके अलावा भी कई सारे नुकसान है जो जनसंख्या वृद्धि के कारण उत्पन्न हो रहे हैं इसलिए इसे नियंत्रित करना अत्यंत ही आवश्यक हो गया है।
जनसंख्या वृद्धि रोकने के उपाय
जनसंख्या वृद्धि को रोकने या नियंत्रित करने के लिए हमें जल्द से जल्द कठोर एवं कारगर प्रयास करने चाहिए तभी इसे नियंत्रित किया जा सकता है लोगों को जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है उन्हें अच्छी शिक्षा देकर इसके प्रति जागरूक किया जा सकता है
सरकार इसके लिए कानून बनाकर भी इसे नियंत्रित कर सकती है जैसे कि विवाह की उम्र को बढ़ाकर महिलाओं को शिक्षित करके जागरूक अभियान चलाकर यौन शिक्षा के बारे में जानकारी देकर परिवार नियोजन के प्रति जागरूक  करके इसे नियंत्रित किया जा सकता है साथ ही हम सभी को भी हमारी जिम्मेदारी समझते हुए इसे नियंत्रित  करना चाहिए और लोगों को भी इसके दुष्परिणाम बताकर उन्हें जागरूक करना चाहिए इस प्रकार हम अनेकों महत्वपूर्ण प्रयास करके इसे नियंत्रित कर सकते हैं।
देश के विकास में बाधा
जिस भी देश की जनसंख्या अधिक होती है उस देश के विकास में कई सारी बाधाएं उत्पन्न होती है जैसे कि बेरोजगारी की समस्या भुखमरी की समस्या शिक्षा की कमी कुपोषण जैसी अनेकों समस्याएं उत्पन्न होती है जिसकारण वह देश विकास नहीं कर पाता उसके सामने कई सारी चुनौतियां उत्पन्न होती है ऐसी स्थिति में वह देश आर्थिक विकास नहीं कर पाता और वहां पिछड़ जाता है इसलिए हमें इसे नियंत्रित करने के लिए अथक प्रयास करने चाहिए ताकि हमारा देश  भी तेजी से विकास कर सके।
जागरूकता अभियान
जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए प्रति वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि लोगों को जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के लिए लोगों को जागरूक कर सके इसका मुख्य उद्देश्य यही था कि जनसंख्या नियंत्रण को रोकने के लिए पूरे विश्व में जागरूकता अभियान चलाया जाए और लोगों को जागरुक किया जाए इसे लिए प्रति वर्ष पूरे विश्व में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रुप में मनाया जाता है।
उपसंहार
जिस तरह हमारे देश की जनसंख्या बढ़ रही है इससे हम मुंह नहीं मोड़ सकते क्योंकि वर्तमान समय में हमारी जनसंख्या इतनी अधिक है कि हम चीन से भी आगे पहुंच चुके हैं अब हमारे सामने कई सारी समस्याएं भी आनी प्रारंभ हो गई है जैसे कि बेरोजगारी भुखमरी शिक्षा की कमी प्राकृतिक संसाधन की कमी स्वास्थ्य सुविधा की कमी जैसे अनेकों प्रकार की समस्या हमारे सामने आने लगी है यह सभी जनसंख्या वृद्धि की वजह से ही हैइसके लिए हमें और सरकार को जागरूकता अभियान चलाकर लोगों की शिक्षा का स्तर बढ़ाकर एवं परिवारनियोजन के परिवार के व्यक्ति को प्रोत्साहित करके इसे रोका जा सकता है।
अतः जनसंख्या वृद्धि देश के विकास में बाधा बनती है।
वन संरक्षण पर निबंध
Covid-19 Essay in English
My School Essay in English
Book Bank Application in English
नारी शिक्षा पर निबंध

पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध

समाज और साहित्य पर निबंध

Comments